जो साधक नवरात्रि और ग्रहण काल के विशेष दिवसों पर अपने जीवन को हर दृष्टि से श्रेष्ठमय बनाने की क्रिया प्रारम्भ करना चाहते हैं। यह विशेष दीक्षा उन्हीं समर्पित साधको को प्रदान की जायेगी। जिससे उनका आने वाला समय सफ़लतादायक, मनोकामना पूर्ति दायक हो सके।
नवोदय गुरु आद्या शक्ति दीक्षा
शिष्य के जीवन में यदि कोई होता है, तो मात्र गुरु ही होते हैं। जब शिष्य की दृष्टि में देवी-देवताओं का कोई विशेष महत्व नहीं रह जाता, उसका मस्तक यदि कहीं झुकता है, तो माता-पिता, इष्ट और गुरु चरणों के अलावा अन्य कहीं भी नहीं झुकता है— और इससे भी ऊपर जब शिष्य के लिऐ इष्ट और गुरु में भी विभेद समाप्त हो जाता है, तब वह गुरु की शक्ति को आत्मसात करने का अधिकारी हो जाता है, क्योंकि उसके मानस में तो यह स्पष्ट होता है, कि समस्त देवी-देवताओं की यदि कहीं उपस्थिति है, तो साक्षात् गुरुदेव में है। फिर उन्हें छोड़कर अन्य कहीं भटकने से क्या लाभ?
शक्ति उस शाश्वत निखिल तत्व से है, उस गुरुत्व शक्ति से है, जिससे समस्त ब्रह्माण्ड गतिशील है, जिसके फलस्वरूप दिन और रात होती है, ऋतुएं बदलती है, जन्म और मृत्यु होती है—- और वह शक्ति जिसके पूंजीभूत होने से अनेक देवी-देवताओं का प्रादुर्भाव हुआ है। ऐसी ही तेजमय नवोदय गुरु आद्या शक्ति दीक्षा है जिसको आत्मसात कर शिष्य गुरु शक्ति युक्त हो सकेगा।
प्राप्त करना अनिवार्य है गुरु दीक्षा किसी भी साधना को करने या किसी अन्य दीक्षा लेने से पहले पूज्य गुरुदेव से। कृपया संपर्क करें कैलाश सिद्धाश्रम, जोधपुर पूज्य गुरुदेव के मार्गदर्शन से संपन्न कर सकते हैं - ईमेल , Whatsapp, फ़ोन or सन्देश भेजे अभिषेक-ऊर्जावान और मंत्र-पवित्र साधना सामग्री और आगे मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए,