01 से 06 मई तक- माह का आरम्भ सुखद रहेगा। कड़ी प्रतियोगिता के बावजूद बेहतर पाने की आशा रखेंगे। स्वास्थ्य के मामले में उठा-पटक रहेगी, लेकिन आप डरें नहीं, ऐसा गम्भीर कुछ भी नहीं होगा। योजनाओं को पूरा करने के लिये आप में दृढ़ इच्छा शक्ति रहेगी। दरअसल आपको इस दौरान कैरियर को संवारने के लिये बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आप कॉन्फ्रेंस या इंटरव्यू में व्यस्त रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता के ही योग हैं।
07 से 13 मई तक- आपकी खुशियां छिन सकती है। आप नजर दोष, टोने-टोटके के शिकार हो सकते है। बनते कार्य में अड़चने आयेंगी। आप अपने राशि स्वामी की आराधना करें जिससे आपकी विषम परिस्थितियां आपके अनुकूल होगी।
14 से 20 मई तक- आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी वेतन वृद्धि के भी योग है। कैरियर व व्यवसाय में सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने खानपान का ध्यान रखें। नियमित व सुचारू रूप से पौष्टिक व अल्प मात्रा में भोजन ग्रहण करें। व्यर्थ न बोलें। हमेशा तोल-मोल के बोलें।
21 से 31 मई तक- इस सप्ताह घर में या आस-पास के लोगों से झगड़ा हो सकता है। आप परेशानी अनुभव करेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है। परिवार में भी अनबन का सामना करना पड़ सकता है। आप पैरों से सम्बन्धित व्याधि से भी पीडि़त हो सकते है, समय अच्छा नहीं है आप विघ्नहर्ता छिन्नमस्ता दीक्षा ग्रहण करें जिससे परिस्थितियां आपके अनुकूल होगी।
शुभ तिथियां 3,7,16,25
01 से 06 मई तक- नौकरी में खास सफलता के योग बने हुये है। व्यापार व कारोबार में आप नये हुनर, तकनीक, या संसाधन मशीन का इस्तेमाल करके अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल होंगे। आपकी दिनचर्या कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगी, वहीं जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ जायेगा। व्यर्थ में ही आप किसी से उलझ पड़ेंगे, आप पर कोई आरोप लग सकता है, घर के किसी सदस्य के कारण आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। शनिदोष निवारण दीक्षा ग्रहण करें।
07 से 13 मई तक- आपकी कोई वस्तु खो जाने का भय है। कठोर परिश्रम व कड़ी मेहनत से आप वह सभी हासिल कर लेंगे, जिसकी आपने कभी तमन्ना की है। मन में सकारात्मक विचारधारा का जन्म होगा। जल्दबाजी में कोई भी काम नहीं करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक पक्ष ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा।
14 से 20 मई तक- किसी विशिष्ट व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह आपके लिये ज्यादा महत्त्व रखेगी। आत्म विश्लेषण के नाजुक दौर से गुजरेंगे। मानसिक उलझन भी बनी रहेगी, थोड़े समय बाद सामान्य स्थिति बन जायेगी।
21 से 31 मई तक- कोई नजदीकी व्यक्ति आपको आकर्षित करेगा और साथ ही शांति, सांत्वना और सुकून भी देगा। व्यक्तिगत मेल-जोल बढ़ेगा। काम के सिल-सिले में बाहर भी जा सकते है आपका पूरा फोकस घर व परिवार पर रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिल बैठ कर निकालेंगे। वित्तीय गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। सरकारी दफ्तर में सफलता मिलेगी।
शुभ तिथियां 5,8,14,27
01 से 06 मई तक- सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। काम-काज में उन्नति होगी। आप योजना बनाकर लक्ष्यों के प्रति अग्रसर होंगे। रोजी-रोजगार के उचित अवसर सुलभ होंगे। नौकरी का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। आय प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में साझेदारी नुकसान दायक है। संकट हरणी शिव धूमावती दीक्षा ग्रहण करे जिससे समस्याओं का निवारण होगा।
07 से 13 मई तक- समय तनावपूर्ण है, किसी भी काम को एकाग्रता से पूरा कर बेहतर करने में सफल होंगे, बाहरी यात्रा करेंगे, जो कि सफल रहेगी। पैसों की आवक रहेगी। इस समय परिभ्रमण सुखद रहेगा।
14 से 20 मई तक- आप कहीं मार्ग में बुरे फंस सकते है। व्यापार-व्यवसाय में आपका पैसा कहीं बुरी तरह से फंस सकता है और वापिस आने की उम्मीद भी कहीं दूर तक नहीं है। पत्नी और मित्रों से अनबन रहेगी। आप नई साझेदारी कर सकते है। सिद्धाश्रम चेतना के साथ गुह्यकाली आपदा निवारण कवच धारण करें जिससे आपकी सभी बाधायें समाप्त होंगी व जीवन में मंगलमय चेतना का प्रवाह होगा।
21 से 31 मई तक- जल्दबाजी में किये गये फैसले से नुकसान उठाना पड़ सकता है। कानूनी पचड़े में फंस सकते है या वित्त संबंधी मामलों में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। निवेश सम्बन्धी मामलों में परेशानियां रहेगी। महिलाओं का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
शुभ तिथियां 1,6,15,29
01 से 06 मई तक- माह का प्रारम्भ ठीक नहीं होगा। समय परेशानियों से भरा है, जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा, धन विद्या सम्बन्धी मामले आपके लिये महत्त्वपूर्ण रहेंगे। आप पर नये विचार और अनुभव हावी रहेंगे। आप किन्हीं गुप्त गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।
07 से 13 मई तक- नये लोगो से मित्रता तथा मुलाकात करेंगे। आपका अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा, प्रतिष्ठा और धन सम्बन्धित लाभ प्राप्त होगा। कुछ मामलों में आपको निराशा हो सकती है। वहीं आर्थिक या भावनात्मक रूप से आपको झटका लग सकता है। आप अपने जीवन में आ रही विपदाओं के निवारण के लिये विघ्नहर्ता छिन्नमस्ता दीक्षा ग्रहण करें।
14 से 20 मई तक– दिन सामान्य रहेंगे। इस समय आप प्रेम, रोमांस से लबरेज रहेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा अपना एक लक्ष्य निर्धारित करेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर एकत्रित करेंगे। चोरी या सामान गुम होने की भी प्रबल संभावना है।
21 से 31 मई तक- काम में कामयाबी मिलने से आपके पिछले सारे तनाव और परेशानियां दूर हो जायेंगे। मन-मस्तिष्क में शांति रहेगी। आप अपने घरवालों को पूरा समय देंगे। आप इस समय कल्याणकारी कार्यो में भाग लेंगे। पति-पत्नी में आपसी मतभेद गहरे हो सकते है, जिससे जीवन में क्लेश का वातावरण बन सकता है। आपके साथ धोखा या ठगी हो सकती है। मानहानि या अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है। आप हर कार्य संभल कर करेगें तो स्थिति में सुधार आयेगा।
शुभ तिथियां 7,9,27,28
01 से 06 मई तक- मानसिक शांति मिलेगी। धन प्राप्ति का रास्ता सुगम होगा। निजी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को प्रोत्साहन के रूप में कुछ धन प्राप्त हो सकता है। रूपयो-पैसो की आवक का मार्ग खुलेगा। आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। शरीर में आलस्य का भाव विद्यमान रहेगा, धनहानि के प्रबल योग बने हुये है, अगर आप वाहन चलाते है, तो सावधानी रखें, क्योंकि ग्रह स्थितियां प्रतिकूल है। बिना बात ही आप किसी से उलझ पड़ेंगे। आप संकट हरणी शिव धूमावती दीक्षा ग्रहण करें जिससे शत्रुओं व समाज परिवार में आपका आधिपत्य स्थापित होगा।
07 से 13 मई तक- बनते कार्यो में अवरोध आयेंगे। विद्याध्ययन में रूकावटें आयेंगी। किसी रिश्तेदार या मित्र से सम्बन्धित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम-प्रसंगों में आपको सफलता मिलेगी। प्रतिभा व योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा।
14 से 20 मई तक- व्यापार में कोई गलत निर्णय हो सकता है। जिससे धन हानि होगी, भावुकता में कोई निर्णय नहीं लें।
21 से 31 मई तक- यह सप्ताह भी व्यापार के लिये शुभ नहीं है, अगर आप नौकरी में है, तो आपको अपने काम को गम्भीरता से अंजाम देना चाहिये। किसी के बहकावे में आकर कोई काम नहीं करें। काम-काज का दबाव तो रहेगा, परन्तु आप उस दबाव को अच्छी तरह से व्यवस्थित कर लेंगे। आर्थिक क्षेत्र में इतने अनुकूल परिणाम नहीं रहेंगे।
शुभ तिथियां 1,6,11,27
01 से 06 मई तक- ज्ञानवर्द्धक सामान्य सप्ताह होगा, आपका सर्वागीण विकास होगा। आमदनी और खर्च दोनों में इजाफा होगा। लेकिन आपको इससे निपटने में दिक्कत पेश नहीं आयेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। आप हर काम सोच विचारकर करेंगे। आप निजी तौर पर आत्म सुधार की कोशिश में लगे रहेंगे। साथ ही बहुत ही चुनौतिपूर्ण हालात के बावजूद अपने कैरियर, व्यवसाय व लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे।
07 से 13 मई तक- यह सप्ताह थोड़ा मुश्किलों से भरा रहेगा। आपके सामने कई नई चुनौतियां आयेगी। पारिवारिक सम्बन्धों में तकरार रहेगी। कमर से नीचे के रोग उभरेंगे। समय में सुधार आयेगा। अपनी हिम्मत, आत्मविश्वास और आशा को बनाये रखें। पुराणे ऋण आपको विचलित करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का आपको उपाय करना ही चाहिये, इस हेतु आप नृसिंह लक्ष्मी तांत्रोक्त दीक्षा ग्रहण करें। जीवन में मंगलमय स्थितियां निर्मित होगी।
14 से 20 मई तक- समय अनुकूल है। इस समय यात्रा को टाले अन्यथा कष्ट की प्राप्ति होगी। चलते वाहन तकनीकी खराबी के कारण रूक सकते हैए अतः समय रहते चेक कराये। आपकी छवि समाज में बिगड़ सकती है। मानसिक संतोषकारी समय रहेगा। आपके मन में अच्छे सकारात्म्क विचार बनेंगे।
21 से 31 मई तक- बॉस की नजर आप पर रहेगी और अपने क्रोध का भजन करें। जरा सी निराशा से ही आप अकेलापन महसूस करेंगे। कुछ गुप्त बैठकें और क्रियाकपाल होने की संभावना है।
शुभ तिथियां 11,16,18,26
01 से 06 मई तक- यश, कीर्ति, मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आपके हाथों से ऐसा कोई काम होगा, जिससे आपके शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। इस समय आप में वह गुण मौजूद रहेगा कि आप शत्रु को भी मित्र बना लेंगे। कई कार्यो में आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी सलाह लेंगे। इस समय आप असाधारण ऊंचाईयों पर होंगे।
07 से 13 मई तक- दोनों ही प्रकार के प्रतिफल मिलेंगे। सुख के साथ दुःख, हंसी के साथ-साथ गम का साथ रहेगा। परिवार में वातावरण अनुकूल रहेगा, परंतु व्यावहारिक हालात कुछ खास संतोषजनक नहीं रहेंगे। घर के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। भवन, वाहन, भूमि, भूखण्ड के लाभ की पूरी संभावना व योग बने हुये हैं।
14 से 20 मई तक- काम-काज के दृष्टिकोण से पदोन्नति या महत्त्वपूर्ण पद्भार या कार्यभार आपको सोंपा जा सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार की प्रबल संभावनायें है, हालांकि यह समय विद्यार्थियों के लिये ज्यादा उपयुक्त है। विभागीय परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम सकारात्मक आयेगा। इस समय आप गृहस्थ व परिवार में पूर्ण तारम्य बना रहे इस हेतु गुरू आत्मेक दीक्षा ग्रहण करें।
21 से 31 मई तक- व्यक्तित्व को निखारने में आपका पूरा फोकस रहेगा। धनहानि के योग है। इसलिये आप उधार देने से बचे नहीं तो आपका धन फंस सकता है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विकट परिस्थितियां बन सकती है। इसलिये आप अपने क्रोध पर नियत्रंण रखें।
शुभ तिथियां 2,7,10,18
01 से 06 मई तक- इस महीने का प्रथम सप्ताह बहुत ही शानदार तरीके से निकलेगा। इस सप्ताह पैसा, सुकून, मौज, सफलता सब कुछ होगा। आप इस समय कोई नया कार्य भी करेंगे तो सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने की योजना सफल होगी।
07 से 13 मई तक- आप किसी मुसीबत में फंस सकते है। व्यापार में हानि हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान संभव है। असंयमित व अमर्यादित प्रेम-संबंध प्रतिष्ठा को हानि पहुँचा सकते है। यात्राओं से नई-नई संभावनाओं का जन्म होगा।
14 से 20 मई तक- आप खरीददारी में व्यस्त रह सकते है। मेहमानों का आगमन आपको हर्ष व उत्साह से भर देगा। पति-पत्नी के मध्य हल्की-फुल्की नोंक झोंक चलती रहेगी। परिवार में स्थितियां यदा-कदा तनावपूर्ण रहेंगी। व्यापार में किसी पर भी भरोसा आप सावधानी पूर्वक करें अन्यथा आप किसी समय बहुत बड़ी विपदा में फंस सकते है। सहकर्मी पर नजर रखें।
21 से 31 मई तक- दैनिक रोजमर्रा के कार्य होते रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। विदेश जाकर पढ़ने वाले विद्यार्थी को वीजा, इमीग्रेशन आदि के कागजात में परेशानी आयेगी। कैरियर से जुड़े कार्यो में रूकावट आयेगी। परिश्रम करने से कुछ सार्थक परिणाम मिलेंगे। आप संकट हरणी शिव धूमावती दीक्षा ग्रहण जिससे आपकी समस्याओं का निवारण होगा तथा आपके मनोनुकूल परिस्थितियां उत्पन्न होगी व आपके कार्यो में सफलता हासिल होगी।
शुभ तिथियां 8,13,17,22
01 से 06 मई तक- माह का प्रारम्भ शान्तिदायक रहेगा। आप सामूहिक गतिविधियों में तथा बैठकों में भाग लेंगे। आपकी पत्नी तथा बच्चे आपको सहयोग प्रदान करेंगे। निवेश, व्यापार, फंड आदि में आपको कटु सच्चाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन सम्बन्धी निवेश के मामलों में आपको किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। सौदेबाजी में नरमी रखें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।
07 से 13 मई तक- इस सप्ताह नौकरी पेशा वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। कोई नई वस्तु की खरीददारी कर सकते है। अपने भावी कार्यो को करने की योजना भी बना सकते है। जिन्दगी के प्रति एक नया जोश, साहस व ऊर्जा आपका मनोबल बढ़ायेंगे। इस बीस कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। जिससे आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने समस्याओं के निवारण के लिये विघ्नहर्ता छिन्नमस्ता दीक्षा ग्रहण करें जिससे शत्रु बाधा का समाधान होगा।
14 से 20 मई तक- पुरानी चिंतायें समाप्त हो जायेंगी। परन्तु खर्च बढ़ेगे, आप व्यर्थ के कामों में पैसा पानी की तरह बहा सकते है, अत्यधिक व्यय से समस्याओं में वृद्धि होगी।
21 से 31 मई तक- ज्ञानवर्द्धन करने का समय होगा। आप अपने भाग्य को खुद चमकायेंगे। अपने घर या कार्यस्थल में परिवर्तन ला सकते है। माता-पिता के साथ खुशियों को साझा करेंगे। आप उत्साह से भरे होंगे, जिससे आप अभूतपूर्व सफलता अर्जित करने में सफल होंगे। धैर्य पूर्वक ही निर्णय लें।
शुभ तिथियां 4,7,13,21
01 से 06 मई तक- इस सप्ताह कलह, वाद-विवाद व लड़ाई होने के कारण तनाव रह सकता है। सामाजिक महत्त्व के कार्यो में असफलता की प्राप्त होगी तथा अन्य कार्यो में भी समस्या होगी। स्वास्थ्य में किसी भी तरह की लापरवाही के कारण लेने के देने पड़ सकते है। विद्यार्थियों की मेहनत सफल होगी। आत्मविश्लेषण व आत्ममंथन का समय है, कठोर परिश्रम व कड़ी मेहनत का प्रतिफल प्राप्त होगा नृसिंह लक्ष्मी तांत्रोक्त दीक्षा धारण करें जिससे स्थितियां आपके अनुकूल होगी।
07 से 13 मई तक- लक्ष्य प्राप्ति के लिये आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। धार्मिक कार्य-कलापों में व्यस्त रहेंगे, जिससे तन और मन दोनों ही प्रफुल्लित होगा। किसी कानूनी फसाद में पड़ सकते है। कार्यों में अवरोध से आप परेशान रहेंगे।
14 से 20 मई तक- नये-नये लोगों से आपका सम्पर्क बनेगा। इस समय आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से काफी सुदृढ़ स्थिति में रहेगा। अनजान व्यक्ति से लेने-देन भारी पड़ सकता है। मानसिक संतुलन बनाये रखें, अन्यथा बड़ी हानि हो सकती है।
21 से 31 मई तक- इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम व प्रतिफल प्राप्त होंगे। काम में पूरी गम्भीरता से जुट जायेंगे, आर्थिक लाभ के रूप में आपको उसका प्रतिफल भी मिलेगा तथा परिवार में प्रेममय वातावरण बनेगा। पाचनतंत्र में गड़बड़ी के कारण परेशानी हो सकती है, खान पान पर ध्यान दें।
शुभ तिथियां 8,12,15,23
01 से 06 मई तक- इस महीने की शुरूआत सही नहीं है। आप व्यर्थ में समय गवायेंगे। आप धर्म सकंट में फंस सकते है। आप निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। बहुत खराब समय है, हर कदम सोच-समझकर उठायें। मन में उद्विग्नता रहेगी। रमणीयता और शांति ही आपके लिये सब कुछ होगी। मानसिंह शांति व आत्म निरीक्षण करना आपके लिये बेहतर होगा, ध्यान लगाने का प्रयास करें।
07 से 13 मई तक- धनप्रदायक समय है आय में वृद्धि होगी। मनचाहा कार्य सम्पन्न होगा। आप हर फैसला सोच-समझकर करेंगे, जिसका दूरगामी परिणाम आपको प्राप्त होगा। किसी खास परिचित या रिश्तेदार की तबीयत गड़बड़ हो सकती है, जिसका आपको गहरा दुःख पहुँचेगा। मन में अस्थिरता की स्थिति रहेगी। आध्यात्मिक प्रगति के योग हैं।
14 से 20 मई तक- आप कोई भी कार्य शांति व निष्ठा से पूर्ण करेंगे। मंदिर में या भजन में समय बिताना आप पंसद करेंगे। कोई भी कार्य आप स्वेच्छा से करेंगे। साझेदारी में लाभ है। आप किसी विवाद की गिरफ्त में आ सकते है, कोई आपको ब्लैक-मेल कर सकता है, आप किसी गुप्त गतिविधियों में शामिल अथवा प्रेम-प्रसंग के चक्कर में फंस सकते है संकट हरणी शिव धूमावती दीक्षा ग्रहण करें, जिससे शत्रुओं से रक्षा के साथ-साथ सामाजिक हृास की स्थिति नहीं उत्पन्न होगी।
21 से 31 मई तक- आप अपनी छवि जोरदार चमकायेंगे, यात्रा में थोड़ी परेशानी हो सकती है, सावधानी रखें तथा किसी पर अधिक विश्वास न करें।
शुभ तिथियां 1,5,8,24
01 से 06 मई तक- इस सप्ताह कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। जिन्दगी के प्रति आपका रवैया सकारात्मक रहेगा। गृहणियां कुछ नया सीख सकती है। आर्थिक स्थिति व हालात पहले से बेहतर बनेंगे। इस दरम्यान व्यापार व कारोबार में कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ लग सकता है। नौकरी में महत्त्वपूर्ण कार्यभार आपको सौंपा जा सकता है।
07 से 13 मई तक- किसी मित्र या रिश्तेदार से सम्बन्धित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय ले, अन्यथा धनहानि के पूरे योग है। यात्राओं के प्रबल योग बनेंगे। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। आप अपने जीवन में आ रही विपदाओं के निवारण के लिये शनिदोष निवारण दीक्षा ग्रहण करें। जिससे परिस्थितियां आपके मनोनुकूल होगी व आपके कार्य में सफलता हासिल होगी।
14 से 20 मई तक- सप्ताह का आरम्भ अशुभ घटनाओं से होगा। आप फालतू में ही किसी से उलझ पड़ेगे। भागीदार व सहकर्मियों से सम्बन्धों में खिंचाव रहेगा। इस समय न ही किसी को उधार दें और न ही किसी से उधार लें।
21 से 31 मई तक- आपके अपने लोग ही आपको तकलीफ पहुँचा सकते हैं। वाहन द्वारा हानि होने की भी संभावना है, आपको चारों तरफ से अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में भी आपका हाथ फंस सकता है। आप गुरू आत्मेक दीक्षा ग्रहण करें जिससे आपकी समस्याओं का निवारण होगा साथ ही देव चेतना के माध्यम से उन्नति-प्रगति करने में सफल होंगे।
शुभ तिथियां 3,7,9,11